संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने नार्वे की एक महिला अधिकारी को संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक अभियान का प्रमुख नामित किया है। पहली बार कोई महिला इस जिम्मेदारी को संभालेगी।
![]() |
मेजर जनरल क्रिस्टीन लुंद |
मेजर जनरल क्रिस्टीन लुंद (56) साइप्रस में संयुक्त राष्ट्र मिशन की कमान संभालेंगी। वह चीन के मेजर जनरल चाओ लियू का स्थान ले रही हैं। क्रिस्टीन यह जिम्मेदारी अगस्त के मध्य से संभालेगी। उन्हें अपने देश और संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करने का 34 साल का अनुभव है।
No comments:
Post a Comment