Showing posts with label SUNRISERS HYDERABAD. Show all posts
Showing posts with label SUNRISERS HYDERABAD. Show all posts

Saturday, 17 May 2014

आईपीएल के प्रशंसकों की संख्या एक करोड़ से ज्यादा !



नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का सातवां संस्करण शुरू हुए एक महीना पूरा हो चुका है और अभी क्रिकेट की यह दीवानगी 15 दिन और 1 जून तक चलेगी। इस बीच सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर इसकी चर्चा खूब छाई रही।  आईपीएल के फेसबुक खाते को लाइक करने वालों की संख्या जहां एक करोड़ को पार कर चुकी है, वहीं आईपीएल के ट्विटर हैंडल को लगभग 15 लाख प्रशंसक फॉलो कर रहे हैं।  
आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जहां ट्वीट्स की संख्या 35 हजार के करीब पहुंच गई है, वहीं आईपीएल से जुड़े कुल ट्वीट्स की संख्या 28 लाख को पार कर चुकी है। आईपीएल के फेसबुक पेज को अब तक कुल 1,01,31,293 प्रशंसक लाइक कर चुके हैं, तथा इस पर अब तक 16,21,500 पोस्ट प्रकाशित की जा चुकी हैं।

Tuesday, 13 May 2014

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 8 विकेट से हरा दिया.

नई दिल्ली : सनराइजर्स ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर बारिश से प्रभावित आईपीएल मैच में डकवर्थ लुईस पद्धति से मेजबान दिल्ली डेयरडेविल्स को 8 विकेट से हरा दिया.


पिछले तीन मैचों में हार की ‘हैट्रिक’ बना चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने के बावजूद सात विकेट पर 143 रन का सम्मानजनक स्कोर खडा किया. बारिश की बाधा के कारण पहली पारी के बाद हैदराबाद को 15 ओवर में 117 रन का संशोधित लक्ष्य मिला. दूसरी पारी शुरु ही हुई थी कि बारिश ने दूसरी बार बाधा डाली. तब स्कोर 1.1 ओवर में बिना विकेट गंवाये 11 रन था. फिर लक्ष्य में संशोधन किया गया और इसे 12 ओवर में 97 रन कर दिया गया लेकिन फिर तीसरी बार बारिश की बाधा से संशोधित लक्ष्य पांच ओवर में 43 रन हो गया. हैदराबाद ने यह लक्ष्य 4.2 ओवर में 44 रन बनाकर हासिल किया. हालांकि हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का बल्ले से लचर प्रदर्शन जारी रहा, वह दूसरे ओवर में सिद्धार्थ कौल की गेंद पर जेपी डुमिनी को बेहतरीन कैच देकर आउट हो गए.