Saturday, 17 May 2014

रॉयल्स की डेअरडेविल्स पर ६२ रनों से जीत।

अहमदाबाद : सरदार पटेल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 62 रनों से हरा दिया। रॉयल्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स के सामने 202 रनों का लक्ष्य रखा , जिसके जवाब में डेयरडेविल्स टीम 20 ओवरों में नौ विकेट पर 139 रन ही बना सकी।




 डेयरडेविल्स की तरफ से मनोज तिवारी सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 44 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाए। रॉयल्स के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और बल्लेबाजी में रहाणे ने धैर्यपूर्वक खेलते हुए 45 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। रहाणे ने 50 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्का लगाया। इस जीत के साथ रॉयल्स 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक अर्जित कर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है .

No comments:

Post a Comment