
मुंबई : एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक रजनीकांत की फिल्म ‘लिंगा’ की शूटिंग मैसूर के एक सरकारी घर एक स्थानीय पैलेस और कुछ आउटडोर लोकेशंस पर होगी। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और सोनाक्षी सिन्हा को देखने के लिए लोगों की भीड़ ऐसी जमा हुई कि वहां भारी मात्रा में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया। इन सबके कारण रजनीकांत को काम में काफी परेशानी हो रही है।
बॉलीवुड की दबंग गर्ल कही जानी वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा
अपनी आने वाली नई फिल्म 'लिंगा' की मैसूर में शूटिंग कर रही हैं।बॉलीवुड
की तरह साउथ में भी सोनाक्षी की फैन फॉलोइंग ऐसी है कि उन्हें कड़ी सुरक्षा
के घेरे में रखा गया है। उनकी सुरक्षा के लिए 50 पुलिसकर्मी और 30 बाउंसर
तैनात किए गए हैं।
सूत्रों ने बताया कि रजनीकांत समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर काम के बीच इतने लोग कहां से आ गए।
No comments:
Post a Comment