Saturday, 17 May 2014

भारत-पाक क्रिकेट सीरीज जल्द खेली जाएगी.

लाहौर : अगले साल 2015 से पाकिस्तान और भारत दोनों देशों के बीच पूरी सीरीज खेली जाएगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि उसने बीसीसीआई से इस आशय का समझौता किया है. दोनों देशो के बीच ६ सीरीज होंगी, जिसमें से चार पाकिस्तान में होंगी.छह सीरीज में 14 टेस्ट मैच, 30 वन डे और 12 टी 20 मैच होंगे. 

पाकिस्तान चाहता है कि पहली सीरीज उसकी धरती पर हो, लेकिन अगर वहां सुरक्षा इंतजाम अच्छे नहीं रहे तो मैच संयुक्त अरब अमीरात में होंगे.2009 मार्च में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के बस पर हमले के बाद से पाकिस्तान में कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं हुआ है.

No comments:

Post a Comment