भारत का पहला अस्त्र मिसाइल का सफल परीक्षण एसयू30 लड़ाकू विमान से किया गया, अस्त्र भारत का पहला स्वदेश में निर्मित और डीआरडीओ द्वारा विकसित बीवीआर हवा से हवा में मार करने वाला प्रक्षेपास्त्र है और इसमें हर मौसम में काम करने वाली शस्त्र प्रणाली है। डीआरडीओ के प्रमुख अविनाश चंदर ने कहा कि मिसाइल का वास्तविक लक्ष्य के लिए
जल्द ही परीक्षण किया जाएगा। इसे स्वदेश में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान
तेजस में लगाने की योजना है।
डीआरडीओ प्रमुख ने बताया एसयू30 लड़ाकू विमान से अस्त्र का सफल परीक्षण
प्रक्षेपास्त्र विमान एकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। आज का परीक्षण
डीआरडीओ और भारतीय वायु सेना का संयुक्त प्रयास था।
No comments:
Post a Comment