Saturday, 17 May 2014

आईपीएल के प्रशंसकों की संख्या एक करोड़ से ज्यादा !



नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का सातवां संस्करण शुरू हुए एक महीना पूरा हो चुका है और अभी क्रिकेट की यह दीवानगी 15 दिन और 1 जून तक चलेगी। इस बीच सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर इसकी चर्चा खूब छाई रही।  आईपीएल के फेसबुक खाते को लाइक करने वालों की संख्या जहां एक करोड़ को पार कर चुकी है, वहीं आईपीएल के ट्विटर हैंडल को लगभग 15 लाख प्रशंसक फॉलो कर रहे हैं।  
आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जहां ट्वीट्स की संख्या 35 हजार के करीब पहुंच गई है, वहीं आईपीएल से जुड़े कुल ट्वीट्स की संख्या 28 लाख को पार कर चुकी है। आईपीएल के फेसबुक पेज को अब तक कुल 1,01,31,293 प्रशंसक लाइक कर चुके हैं, तथा इस पर अब तक 16,21,500 पोस्ट प्रकाशित की जा चुकी हैं।

No comments:

Post a Comment