नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीत के बाद भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल जहां अहमदाबाद और वडोदरा में अपने भाषण से शुक्रिया कर जीत की दांस्तां बयां की। वही आज दिल्ली पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। मोदी के स्वागत के लिए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन जनसमूह के साथ उनके स्वागत के लिए वहां पहुंचे थे।
उनका रोड शो धौला कुआं, 11 मूर्ति, 3 मूर्ति, अकबर रोड चौक से अकबर रोड,
जनपथ रोड, ली मेरिडियन होटल चौक से होते हुए केन्द्रीय कार्यालय 11-अशोक
रोड पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर जोरदार आतिशबाजी के साथ ढोल नगाड़े, बैंड
बाजे, मिठाइयां, फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया।
No comments:
Post a Comment