अमेरिकी सांसदों और वहां रहने वाले भारतीय नरेन्द्र मोदी को उनकी और भाजपा की जीत पर बधाई दी है अमेरिकी कांग्रेस की पहली हिन्दू सांसद तुलसी ने मोदी को फोन कर लोकसभा चुनावों में बहुमत पाने के लिए उन्हें और भाजपा को बधाई दी. तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने भी भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि वह हर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना करेंगे। सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने भी मोदी और बीजेपी को चुनाव की सफलता के लिए बधाई और कहा कि भारत सरकार के साथ मिलकर भारत-सिंगापुर सबंधों को मजबूत बनाने की कामना करता हूं. बधाई का यह सिलसिला देश विदेश के साथ साथ बॉलीवुड में भी देखने को मिला वहां से भी आशा भोसले, महेश भट्ट जैसे बड़े स्टारों ने भी मोदी को बधाई दी।
No comments:
Post a Comment