Saturday, 17 May 2014

दुनिया का सबसे बड़ा हीरा द विंस्टन ब्लू' !

जिनेवा: दुनिया का सबसे बड़ा हीरा यानि की ब्लू डायमंड 2 करोड़ 37 लाख 40 हजार डॉलर (141 करोड़ 24 लाख रुपये) में क्रिस्‍टी संस्‍था द्वारा नीलाम किया गया। 13.22 कैरेट का इस हीरे का साइज एक नासपती के जितना है।  नासपती के आकार वाले इस हीरे को 'द विंस्टन ब्लू' नाम दिया गया है। इस नीलामी में मुगलकालीन सात मनको वाला हार भी 108 करोड़ में बिका। अभी हाल ही में 100 कैरेट का एक पीला हीरा 1 करोड़ 30 लाख डॉलर में बिका था। उसके भी पहले नवंबर में क्रिस्टी ने एक ऑरेंज हीरा नीलाम किया था, जिसके लिए खरीदार ने 3 करोड़ 55 लाख डॉलर दिए थे।  



क्रिस्टी ने बताया कि अमेरिका की प्रमुख घड़ी और आभूषण बनाने वाली कंपनी हैरी विन्सटन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नायला हायक ने इस हीरे को एक अनाम व्यक्ति से खरीदा। हीरे को हासिल करने के बाद हायक ने कहा कि जनवरी 2013 में उन्होंने हैरी विन्सटन कंपनी को खरीदा था। इसके बाद से उनकी हसरत सबसे बेहतर और अद्भुद आभूषण खरीदने की थी। वह दुनिया के सबसे खूबसूरत नीले हीरे को खरीद कर बहुत गर्व महसूस कर रही हूं। स्विस स्थित स्वाच समूह ने पिछले साल जुलाई में विन्सटन समूह का अधिग्रहण किया था। 

No comments:

Post a Comment