जापानी कार निर्माता कंपनी ने एसएक्स4 एस-क्रॉस को पहले ही दुनिया के कई बाजारों में लॉन्च कर चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि यह कार शोरूम में बिक्री के लिए भारत में 2015 में उपलब्ध होगी। इसकी कीमत 13 से 14 लाख रुपये के बीच रहने की संभावना है। यह क्रॉस ओवर कई फीचर्स से लैस होगी।
इसमें एलईडी डीआरएलएस (डेटाइम
रनिंग लाइट्स) भी होंगी। 16 इंच के पहिये, और अंडरबॉडी को बचाने के लिए
स्किड प्लेट और साइड बॉडी क्लेडिंग भी मौजूद होगी। इसमें क्लाइमेट कंट्रोल, स्टीयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल, प्रीमियम लैदर सीट
और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम से लैस होगी। साथ ही दो रंगों का डैशबोर्ड भी
हो सकता है।
No comments:
Post a Comment