Saturday, 17 May 2014

कबेरी इंस्टेंट मैसेजिंग सेवा का विस्तार विंडोज फोन में !




नई दिल्ली: ब्लैकबेरी मैसेंजर (बीबीएम) अब इसी साल विंडोज फोन पर भी उपलब्ध होगा। कनाडा की कंपनी ब्लैकबेरी इंस्टेंट मैसेजिंग सेवा का विस्तार विंडोज फोन में करने की तैयारी में है, ताकि कमाई का नया जरिया बन सके। पिछले साल कंपनी ने बीबीएम को प्रतिद्वंद्वी कंपनियों गूगल के एंड्रॉयड व एप्पल के आईओएस पर भी उपलब्ध कराया।

बीबीएम अन्य लोकप्रिय मैसेजिंग सेवाओं मसलन व्हाट्सएप्प, लाइन व वीचैट के लिए चुनौती है। इसके मासिक पंजीकृत उपयोगकर्ताओं की संख्या 8.5 करोड़ है। मार्च, 2014 तक वैश्विक रूप से इसके पंजीकृत प्रयोगकर्ताओं का आंकड़ा 11.3 करोड़ था। 
विश्लेषकों का कहना है कि ब्लैकबेरी के इस रणनीतिक कदम से उपभोक्ताओं को एक मुक्त व लचीला मोबाइल माहौल उपलब्ध होगा। इससे कनाडा की स्मार्टफोन कंपनी बीबीएम से और लोगों को जोड़ पाएगी।

No comments:

Post a Comment