चेन्नई : नोकिया के श्रीपेरंबुदूर संयंत्र के 5,000 स्थायी कर्मचारियों ने वीआरएस का विकल्प चुना है. नोकिया इंडिया इम्पलाइज यूनियन के सूत्रों ने कहा कि वीआरएस के तहत कर्मचारियों को करीब 2 लाख रुपये का लाभ दिया गया है.
सूत्रों ने दावा किया करीब 5,000 कर्मचारियों ने कंपनी छोड़ दी है.
अभी तक 6,600 में से 5,000 कर्मचारियों ने वीआरएस का विकल्प चुना है. वीआरएस पैकेज लेने वाले कर्मचारियों को समर्थन के लिए कंपनी ने एक ब्रिज पहल की पेशकश की है, जिसके तहत कंपनियों को सलाहकार सेवाएं व रोजगार परिदृश्य प्रशिक्षण दिया जाएगा. नोकिया ने हाल में अपनी मोबाइल इकाई को माइक्रोसॉफ्ट को बेच दी है.
No comments:
Post a Comment