Tuesday, 13 May 2014

मदर डेयरी 40 नए स्टोर खोलने की योजना !



नई दिल्ली: मदर डेयरी फल व सब्जी कारोबार का विस्तार करना चाहती है तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) व बेंगलूर में 50 नए ‘सफल’ स्टोर खोलने वाली है। मदर डेयरी के कारोबार प्रमुख (बागवानी) प्रदीप्त के साहू ने पीटीआई को बताया, हम 2014-15 के आखिर तक गुड़गांव, नोएडा व गाजियाबाद आदि एनसीआर शहरों में 40 नए स्टोर खोलेंगे।  इसके अलावा हमारी बेंगलूर में 10 नए स्टोर खोलने की योजना है। इस समय दिल्ली एनसीआर में इसके 400 सफल स्टोर तथा बेंगलूर में 30 बिक्री केंद्र हैं। मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजीटेबल की स्थापना 1974 में हुई थी। यह कंपनी नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) की पूर्ण अनुशंगी इकाई है।   

कंपनी का कारोबार चार खंडों में बंटा है जिनमें दूध, डेयरी उत्पाद, धारा खाद्य तेल त्था बागवानी उत्पाद शामिल है जिनकी बिक्री वह सफल ब्रांड व बिक्री केंद्रों के जरिए करती है। साहू ने कहा कि कंपनी की बागवानी इकाई का कारोबार पिछले वित्त वर्ष में बढ़कर 635 करोड़ रुपए हो गया जो कि 2012-13 में 530 करोड़ रुपए था। मदर डेयरी 15 राज्यों से फल व सब्जियां खरीदती है। यह काम 110 एसोसिएशन के जरिए किया जाता है जिनसे कुल मिलाकर 10000 सदस्य हैं। 

No comments:

Post a Comment