वाशिंगटन :अमेरिकी सीनेट ने मैसाचूसेटस प्रांत में संघीय न्यायाधीश के तौर पर भारतीय मूल की इंदिरा तलवानी के नाम की पुष्टि कर दी है।
इसके साथ ही इंदिरा मैसाचूसेटस प्रांत
संघीय न्यायाधीश बनने वाली एशियाई प्रशांत मूल की पहली व्यक्ति होंगी।
इंदिरा के नामांकन की पुष्टि के पक्ष में सीनेट के 94 सदस्यों ने मतदान
किया, जबकि विपक्ष में कोई वोट नहीं पढ़ा। दक्षिण एशिया बार एसोसियेशन
(उत्तरी अमेरिका) के अध्यक्ष नदीम बेजर ने एक बयान में कहा, इंदिरा एक
बेहतरीन वकील हैं जिनका शानदार रिकॉर्ड है। उनके साथ उनसे काफी प्रभावित
हैं। हम बहुत उत्साहित हैं कि एक दक्षिण एशियाई व्यक्ति को न्यायपालिका में
नामित किया गया जो इसकी पूरी हकदार थीं। भारतीय और जर्मन मूल के
प्रवासियों की बेटी इंदिरा हारवर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है और बाद
में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया के बोल्ट हॉल स्कूल ऑफ लॉ से पढ़ाई की।
No comments:
Post a Comment