Saturday, 17 May 2014

ब्रांडिंग निदेशक मौरियो स्पिट्जनर ने एमएल 63 एएमजी को पेश किया।


नई दिल्ली : मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एबरहार्ड केर्न और मर्सिडीज एएमजी जीएमबीएच के ब्रांडिंग निदेशक मौरियो स्पिट्जनर ने एमएल 63 एएमजी को पेश किया। जानी मानी कार बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज बेंज ने भारत में एएमजी वाहनों की श्रृंखला को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस एवं मात्र 4.7 सेंकेंड में एक सौ किलोमीटर प्रति घंटे की गति पकड़ने वाला लक्जरी स्पोर्ट यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) एमएल 63 एएमजी को लॉन्च कर दिया है। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1.49 करोड़ रुपए है।

केर्न ने बताया कि एमएल 63 एएमजी आकर्षक डिजाइन और सुपर लक्‍जरी इंटीरियर तथा बेहतर सुरक्षा सुविधाओं से लैस है।उनका कहना है कि इसमें 5.5 लीटर वी 8 बाईटबरे इंजन है जो इसको मात्र 4.7 सेंकेंड में एक सौ किलोमीटर प्रति घंटे की गति देने में सक्षम है। इस वाहन की अधिकतम गति 250 किलोमीटर प्रति घंटे हैं।                   

No comments:

Post a Comment