लंदन : भारत में जन्मे हिंदुजा बंधु ब्रिटेन में सबसे धनी व्यक्ति हो गए हैं।पिछले साल हिंदुजा बंधु ब्रिटेन के रईसों में तीसरे स्थान पर थे। वहीं इस सूची में पहले स्थान पर रूसी कारोबारी और आर्सेनल के शेयर धारक एलीशर उस्मानोव थे, जो इस साल 10.65 अरब पाउंड की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं तीसरे स्थान पर स्टील किंग और आर्सेलर मित्तल के मालिक लक्ष्मी मित्तल है उनकी संपत्ति 10.25 अरब पाउंड है। भारत में जन्मे श्रीचंद और गोपीचंद हिंदुजा की कुल संपत्ति 11.9 अरब पाउंड (करीब 20 अरब डॉलर) है।
ब्रिटेन के समाचार पत्र डेली मेल में 2014 संडे टाइम्स रिच लिस्ट के हवाले
से कहा गया है कि हिंदुजा समूह के दोनों मालिकों की संपत्ति पिछले एक साल
में 1.3 अरब पाउंड बढ़ी है। यह सूची 18 मई को प्रकाशित होगी।
ब्रिटेन में अरबपतियों की संख्या पहली बार 100 से अधिक 104 हो गई है और उनकी कुल संपत्ति 301 अरब पाउंड है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब ब्रिटेन में प्रति व्यक्ति अरबपतियों की संख्या दुनिया में किसी भी देश से अधिक है।ताजा आकड़ों के मुताबिक लंदन 72 अरबपतियों के साथ दुनिया में सर्वाधिक
अरबपति वाला शहर है जबकि दूसरे स्थान पर मास्को काबिज है, जहां 48 अरबपति
हैं।
No comments:
Post a Comment