Tuesday, 13 May 2014

देश का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय नामित कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय !

cambridge university

लंदन: ब्रिटेन के ख्यातिप्राप्त कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय को लगातार चौथे साल देश का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय नामित किया है जबकि उसके चिर प्रतिद्वंद्वी ऑक्सफोर्ड को दूसरे पायदान पर रखा गया है। ब्रिटिश विश्वविद्यालयों की ‘कंप्लीट यूनिवर्सिटी गाइड 2015’ रैंकिंग ऑनलाइन जारी की गई जिसमें कैम्ब्रिज को फिर से देश का शीर्ष विश्वविद्यालय घोषित किया गया है। 123 विश्वविद्यालय की सूची में ऑक्सफोर्ड दूसरे नंबर पर है जबकि लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलीटिकल साइंस तीसरे स्थान पर है।स्टूडेंट्स टाइम्स की खबर के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस बार शीर्ष 10 विश्वविद्यालयों के स्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस सूची के मुताबिक शीर्ष 10 विश्वविद्यालयों में सेंट एंड्रयूज, डरहम, इंपीरियल कॉलेज लंदन, वारविक, बाथ, यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन और एक्सएटर शामिल हैं।  

No comments:

Post a Comment