Saturday, 10 May 2014

‘फ्रेंड्स एंड फैमिली’ पेशकश के तहत
 ‘फ्रेंड्स एंड फैमिली’ पेशकश के तहत 25 प्रतिशत तक की छूट !
‘फ्रेंड्स एंड फैमिली’ पेशकश के तहत

नई दिल्ली: इंडिगो की देखादेखी बजट एयरलाइन स्पाइसजेट ने 4 या 4 से अधिक यात्रियों को घरेलू विमानों पर एक साथ यात्रा करने के लिए टिकटों पर 25 प्रतिशत तक छूट देने की घोषणा की।


‘फ्रेंड्स एंड फैमिली’ पेशकश के तहत 4 से 9 यात्री घरेलू मार्गों पर एक साथ यात्रा कर सकते हैं और मूल किराए में 25 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, इस पेशकश के तहत प्रत्येक उड़ान में सीमित संख्या में सीटें उपलब्ध हैं।  कंपनी ने एक बयान दिल्ली-मुंबई रूट का उदाहरण देते हुए कहा कि इस रूट पर 4 यात्रियों के लिए 44,088 रुपए टिकट खर्च बैठता है, लेकिन एक साथ यात्रा करने पर उन्हें इस स्कीम के तहत 36,368 रुपए भुगतान करना होगा।

No comments:

Post a Comment