सिला ब्लैक
को 2014 बाफ्टा टेलीविजन पुरस्कार!
लंदन :
500 से अधिक टीवी शो को होस्ट कर चुकी हॉलीवुड अभिनेत्री-गायिका सिला ब्लैक
को 2014 आरकिवा बाफ्टा टेलीविजन पुरस्कार समारोह के दौरान स्पेशल अवार्ड
से नवाजा जाएगा।
50 साल से अधिक समय तक टेलीविजन जगत में मनोरंजन के
क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 70 वर्षीय प्रस्तोता को सम्मानित किया
जाएगा। संगीत
के क्षेत्र में सफलता के बाद ब्लैक ने 1968 में ‘सिला’ से अपने टेलीविजन
करियर की शुरूआत की और वह वन पर चैट शो की पहली महिला होस्ट बनीं। इसके
बाद उन्होंने हर शनिवार की रात ‘बलाइन्ड डेट’ और ‘सरप्राइज सरप्राइज’ जैसे
लोकप्रिय कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा ब्रिटिश टेलीविजन के इतिहास में सबसे
अधिक देखी जाने वाली महिला बन गईं।
No comments:
Post a Comment