कप्तानी से हटाए जाने के कुछ ही घंटे के भीतर संन्यास !
किंग्सटन:
वेस्टइंडीज टेस्ट टीम की कप्तानी से हटाए जाने के कुछ ही घंटे के भीतर
आलराऊंडर डैरेन सैमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उनकी जगह
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) ने विकेटकीपर दिनेश रामदीन को नया कप्तान बनाया था। डब्ल्यूआईसीबी ने एक बयान में बताया ‘डैरेन सैमी ने वेस्टइंडीज क्रिकेट
बोर्ड को बताया है कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं।’
सैमी
वेस्टइंडीज की ट्वेंटी 20 टीम के कप्तान बने रहेंगे। साथ ही वह एकदिवसीय
क्रिकेट भी खेलते रहेंगे। सैमी ने वेस्टइंडीज के लिए 38 टेस्ट मैच खेले
हैं जिसमें से 30 में उन्होंने कप्तानी की है। हालांकि आलोचक भी उनकी
कप्तानी के मुरीद रहे हैं लेकिन बल्लेबाज और गेंदबाज के तौर पर उनके
प्रदर्शन पर हमेशा सवाल उठते रहे हैं।
एक मात्र शतक के साथ उनका बल्लेबाजी औसत 21.68 है। गेंदबाजी में उन्होंने 35.79 की औसत से 84 विकेट लिए हैं।
No comments:
Post a Comment