Saturday, 10 May 2014

सोनी एक्सपीरिया जेड2 डस्ट और पानी से भी बचा हुआ रहेगा।

इसे दुनिया के सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन का खिताब दिया गया है। सोनी एक्सपीरिया सीरीज के तहत लांच एक्सपीरिया जेड 2 स्मार्टफोन में कई अत्याधुनिक फीचर्स हैं।
 http://www.infonline.org/wp-content/uploads/2014/03/XperiaZ1-Press-01-578-80.jpg


 इस फोन को ग्लास और मेटल से तैयार किया गया है। जो इसके लुक को और भी शानदार बनाने का काम करते हैं। इसमें 5.2 इंच की फुल एचडी एलसीडी डिस्प्‍ले स्क्रीन दी गई है जिसमें ग्लास प्रोटेक्टिंग लेयर आगे और पीछे की ओर लगी हुई है। प्रोसेसिंग स्पीड 2.3 गीगाहर्ट्ज,स्नैपड्रेगन 801 क्वॉडकोर प्रोसेसर, 330 जीपीयू (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट) और 3जीबी रैम दी गई है। 16 जीबी इंटरनल मेमोरी जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन की बैटरी 3200 एमएएच की� है

 http://cache.media.techz.vn/upload/2014/03/25/image-1395733471-Xperia-Z2-Tim-10.jpg

 20.7 मेगापिक्सल का कैमरा रीयर और फ्रंट में 2.2 मेगापिक्सल सेकंड्री कैमरा दिया गया है। इसमें वाई-फाई ब्लूटूथ, जीपीएस/एजीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर्स मौजूद है। कीमत 49,990 रुपए है।

No comments:

Post a Comment