Showing posts with label eyes care. Show all posts
Showing posts with label eyes care. Show all posts

Saturday, 17 May 2014

`आंख आने` की बीमारी से बचने के उपाए-


इस बीमारी में आखों का रंग लाल हो जाता है। यह संक्रमण एक आदमी से दूसरे तक आसानी से पहुंचता है। कई बार धूल, धुंआ और प्रदूषण से भी यह समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस बीमारी के दौरान संक्रमित व्यक्ति को आंखों में खुजली होने लगती है और धुंधला सा दिखाई देने लगता है  इससे बचने का एक अच्छा उपाय ज्यादा से ज्यादा पानी पीना और हरी सब्जियों, ताजे फलों का सेवन, अच्छी नींद लेना आदि है

इस बीमारी  से बचने के कुछ और उपाय..... आंखों को कई बार ठंडे पानी से धोएं , छूने या रगड़ने से बचें, सिर्फ अपना ही रुमाल तकिया बिस्तर इस्तेमाल करें। हमेशा धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें,जो इस बीमारी से ग्रसित है उससे दूर रहें ।