Showing posts with label CRICKET. Show all posts
Showing posts with label CRICKET. Show all posts

Friday, 23 May 2014

मुंबई इंडियंस ने पंजाब को 7 विकेट से हराया।

मुंबई इंडियंस ने टास जीता और पंजाब को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 156 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।


 वीरेन्द्र सहवाग 17 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने एक चौके और दो छक्के लगाये, पंजाब के 156 रन के जवाब में सिमन्स ने 61 गेंदों पर 14 चौैकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन की मैच विजयी पारी खेली। मुंबई इंडियंस ने 3 विकेट पर 159 रन बनाकर पंजाब पर जीत हासिल की। सिमन्स को मैन आफ द मैच दिया गया।

Thursday, 15 May 2014

KKR ने मुंबई इंडियंस को ६ विकेट से दी मात.

आईपीएल 7 में बाराबती स्टेडियम में रोबिन उथप्पा की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया। नाइट राइडर्स के सामने 142 रनों का लक्ष्य था जिसे नाइट राइडर्स ने चार विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया।
 
 टॉस हारकर बल्लीबाजी करने उतरे इंडियंस ने पांच विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। पूरी पारी के दौरान मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज दबाव में नजर आए। रोबिन उथप्पा ने (80)रन और रोहित शर्मा ने अपनी 45 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के जड़े। उथप्पा को उनकी नायाब अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया ग़या ।