Sunday, 18 May 2014

पटनायक ने कान फिल्म महोत्सव में ताजमहल और रे की बालू की कलाकृति बनायी.

लंदन : भारतीय कलाकार सुदर्शन पटनायक ने 67 वें अंतरराष्ट्रीय कान फिल्म महोत्सव के दौरान फ्रांस में समुद्र तट पर महान फिल्म निर्माता सत्यजीत रे और छह फुट उंचे ताजमहल की बालू की कलाकृतियां बनायी हैं। ओडिशा के कलाकार पटनायक द्वारा बनायी गयी बालू की कृति का उद्घाटन फ्रांस में भारतीय राजदूत ने किया। 

उद्घाटन के दौरान फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी और अभिनेता कमल हासन सहित कई प्रख्यात हस्ती मौजूद थीं । पद्मश्री पुरस्कार विजेता पटनायक ने अपने छात्र बुलू मोहंती के सहयोग से महान निर्देशक सत्यजीत रे और ताजमहल की एक छह फुट उंची एक कलाकृति भी बनायी है।

No comments:

Post a Comment