सोशल नेटवर्किंग साइट में फेक आईडी वालो की संख्या बढ़ती ही जा रही है, लेकिन अब आप फेसबुक पर फर्जी संपर्को की जांच कर सकते हैं, और उन्हें ब्लॉक भी कर सकते हैं। यह एक एप्लिकेशन से संभव है जिसे इजराइल के एलिरन सहचर ने डिजाइन किया है। उन्होंने कहा कि भारत में हाल ही में इंटरनेट के जरिए प्रताड़ना देने
के काफी मामले सामने आए हैं।
युवकों एवं युवतियों के परिजनों के लिए भी यह
सबसे चिंता का विषय है। यह एप्लिकेशन आपकी मित्र सूची के सभी मित्रों का तकनीकी रूप से टेस्ट
रन करता है, जिसमें चुनी हुई प्रोफाइलों का 365 दिन का ट्रैक आपके सामने एक
से 10 के बीच के स्कोर के रूप में दिखाता है। जिससे आप ये जान पाएंगे कि
किसी प्रोफाइल पेज या ग्रुप का इस्तेमाल करने वाला उपयोगकर्ता वास्तविक है
या फर्जी।
No comments:
Post a Comment