Tuesday, 13 May 2014

एचटीसी वन (एम8) 2जी, 3जी तथा 4जी नेटवर्क पर !

नई दिल्ली। भारत समेत दुनिया के कई देशों में एकसाथ लॉन्च हुआ एचटीसी वन (एम8) एचटीसी की ओर से यह हाई एंड स्मार्टफोन है। एचटीसी वन (एम8) ऎसा स्मार्टफोन है जिसमें तीन कैमरे दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन के रीयर में 4 अल्ट्रापिक्सल कैमरे के अलावा एक डेप्थ सेंसिंग कैमरा भी दिया गया है जिससें फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिग की जा सकता है। जबकि इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है। 



इसके अलावा इसमें 2जीबी रैम तथा क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 801 प्रोसेसर दिया गया है। एचटीसी वन (एम8) में 5 इंच की फुल एचडी डिस्पले स्क्रीन दी गई है। यह एंड्रॉयड ओएस के लेटेस्ट वजर्न 4.4.2 कि टकैट पर काम करता है। यह फोन 16जीबी तथा 32 जीबी मेमोरी वेरियंट्स में उपलब्ध कराया जा रहा है

No comments:

Post a Comment