Sunday, 18 May 2014

मैसी को प्रतिवर्ष एक अरब 60 करोड रपए मेहनताना.

अर्जेंटीना के स्ट्राइकर लियोनल मैसी को प्रतिवर्ष दो करोड़ यूरो यानि करीब एक अरब 60 करोड रपए मेहनताना मिलेगा। इस अनुबंध को मैसी ने स्पेनी क्लब बार्सिलोना के साथ किया है इस अनुबंध के बाद मैसी दुनिया के सबसे महंगे फुटबालर बन जाएंगे। रियाल मैड्रिड के कप्तान और करिश्माई स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सालाना पैकेज 1.8 करोड़ यूरो है। 

लेकिन स्थानीय मीडिया के मुताबिक 26 साल के मैसी जून 2018 तक बार्सिलोना से जुडे रहेंगे। उन्हें प्रतिवर्ष प्रदर्शन आधारित बोनस के रूप में 50 लाख यूरो मिल सकते हैं। चार बार के विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मैसी की अब तक सालाना सैलेरी 1.3 करोड़ यूरो थी। फोब्र्स पत्रिका के मुताबिक मैसी दुनिया के दसवें सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाडी हैं। मैसी ने बार्सिलोना के लिए 424 मैचों में सर्वाधिक 354 गोल किए हैं।

No comments:

Post a Comment