Monday, 19 May 2014

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच ग्रांट फ्लावर बने.



कराची : जिंबाब्वे के पूर्व क्रिकेटर ग्रांट फ्लावर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नेशनल टीम का कोच नियुक्त किया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक ग्रांट फ्लावर को दो साल के लिए बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है. वे 1 अगस्त को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नये कोच के रूप में पाकिस्तानी टीम से जुड़ेंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बयान में कहा गया है कि टीम के मुख्य कोच वकार यूनिस ने कोचिंग समिति के फ्लावर को नियुक्त करने के फैसले पर सहमति जताई है.

No comments:

Post a Comment